नवगछिया के परबत्ता पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर दो देशी कट्टा और एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि परबत्ता थाना के एस आई मुकुंद मुरारी को गुप्त सूचना मिली थी कि यामाहा मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों नवगछिया जीरोमाइल होकर बोड़वा गांव की ओर जा रहे हैं. जिसके बाद मुकुंद ने सअनि हेमंत कुमार के साथ परबत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव में ब्राह्म बाबा स्थान समीप, ग्रामीण सड़क पर मोटरसाइकिल सवार को रोका.

जहां अपराधियों खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवाड़ा निवासी शंकर दास के बेटा अभिषेक कुमार व दयानंद के बेटा सुमन कुमार को रोक लिया. दोनों की तलाशी के दौरान अभिषेक के पास एक लोडेड देशी कट्टा एक ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ। वहीं से एक अपराधी सुमन कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल भी रहा.

उसके एक साथी अभिषेक को गिरफ्त में लेने के बाद उसके निशानदेही पर जब पुलिस ने सुमन के ससुराल बोड़वा गांव निवासी अनिल मंडल के यहां छापेमारी की तो वहां से भी एक देशी कट्टा दो जिंदा गोली बरामद हुई है. थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *