बिहपुर: बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में गुरुवार को सोनवर्षा कारगिल गंगा दियारे में बदमाशों की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश  फरारी कन्हैया कुंवर, अंकित कुमार और गुलशन अपराध की योजना बना रहे हैं।

Whatsapp group Join

सूचना पर थाना बिहपुर और भवानीपुर पुलिस ने कारगिल दियारे  में  सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने किसानों को बदमाशों की सूचना देने को कहा।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा फरार बदमाशों के खिलाफ छापेमारी चलती रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *