नवगछिया: आदर्श थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय तेतरी में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोर विद्यालय से दो टैबलेट, इनवर्टर की बैटरी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा ने नगर थाना में आवेदन देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह विद्यालय बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। अगले दिन सुबह विद्यालय पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर कंप्यूटर कक्ष के गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे दो टैबलेट व इनवर्टर की बैटरी गायब थी।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में चौकीदार की तैनाती के बावजूद चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

वहीं, नगर थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....