नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गांव में चोरी की कोशिश ग्रामीणों और परिजनों की सतर्कता से विफल हो गई। घर में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, बड़ी मकंदपुर गांव के एक घर में एक युवक चोरी की नीयत से घुसा था। घर के लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पुलिस के आने तक अपने कब्जे में रखा।

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़ी मकंदपुर गांव निवासी अंकित गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस उसे थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अंकित गोस्वामी के खिलाफ गोपालपुर थाना में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी के प्रयास में वह अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते परिजन और ग्रामीण सतर्क नहीं होते तो घर में बड़ी चोरी की घटना हो सकती थी। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet