नवगछिया : इलाके में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चोरों की नजर बिजली के तार पर है। बीते दो दिन में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कृषि • लाइन के तहत लगाए गए बिजली तार चोरों ने चोरी कर ली। एनएच 31 स्थित लगदाहा चौक से तेलघी गांव जाने वाली सड़क पर बिजली खंभे पर तार चोरों ने काट ली।
इससे दर्जनों किसानों खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की मानें 20 से अधिक खंभे के तार चोरों ने काट ली है। वहीं, ढोड़िया गांव के समीप भी कई खंभे की तार चोरी हो गई है। क्षेत्र के किसानों का भी बिजली आपूर्ति’ बंद है। दोनों घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।
हैरत की बात तो यह है इतनी भारी मात्रा में तार चोरी होने के दो दिनों बाद भी बिजली कंपनी ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। सवाल यह भी है कि इतनी भारी मात्रा में तार चोरी करने में चोरों को घंटों का समय लगा होगा। चोरों ने लाइन रहते तार को कैसे काटा।

अगर लाइन बंद थी तो किस परिस्थिति में इतना लंबा समय तक बिजली आपूर्ति बंद थी। इस संबंध में बिजली कंपनी के अफसरों का पक्ष जानने के लिए किया गया प्रयास असफल रहा।

