नवगछिया : मध्य विद्यालय मुरली में शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया वही दीप प्रज्वलित कर शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूल के बच्चों ने शिक्षक दिवस के कार्यक्रम कि शुरुवात संगीतमय गीतों से किया गया
Total Downloads: 90
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य अखिलेश कुमार यादवेंद्र ने बच्चों को राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाले एवं सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से उनके बारे में चर्चा किये वही मंच का संचालन जयप्रकाश साह कर रहे थे
बच्चो ने अपने गानो से सभी बच्चों एवं शिक्षकों को मनमुग्ध कर दिया, बच्चों ने भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान एवं महत्ता पर गुणगान किया | इस कार्यक्रम में शिक्षक अनिता कुमारी, रमेश कुमार जायसवाल, जयप्रकाश साह, सुभद्रा कुमारी, दीपशिखा आदि मौजूद थी

