नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत सैदपुर गांव में शौचालय के सेप्टिक टैंक (Septic Tank) की शटरिंग खोलने के दौरान तीन मजदूरों का दम घुटने लगा। इसी दौरान दो की मौत हो गई। वहीं एक को बेसुध हालत में टैंक से बाहर निकाला गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मृतकों में राजमिस्त्री और मजदूर शामिल हैं।

घटना की सूचना पर गोपालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा थाना अध्यक्ष नीरज कुमार खरीक बिहपुर रंगरा सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। गोपालपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव के शिक्षक निर्मल कुमार के घर निर्माण के साथ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। इसी में गांव के तीन मजदूर द्वारा काम कर रहे थे। शौचालय के सेप्टिक टैंक की शटरिंग आज ही खुलनी थी। इसी काम के लिए तीनों टैंक के अंदर उतरे।

सैदपुर गांव निवासी राज मिस्त्री राजीव कुमार पंडित, मनोहर पंडित एवं सैदपुर डाबरा गांव निवासी सिंटू शर्मा जैसे ही टैंक में उतरे तीनों का दम घुटने लगा, इससे वहां पर खलबली मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा एक दूसरे को सूचना दिया गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से एक-एक कर तीनों को निकाला गया।

जिसमें दो की मौत मौके में हो गई। मृतक में राजीव कुमार पंडित एवं सिंटू शर्मा शामिल हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि राजीव कुमार पंडित के भांजा मनोहर पंडित का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है। चीख पुकार के बीच दोनों ही परिवारों के घर में रो-रोकर हाल बुरा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *