नवगछिया : सोनपुर डिवीजन के डीआरएम नीलमणि ने सेमापुर रेलवे स्टेशन से लेकर काढ़ागोला, कुर्सेला, कटरिया, नवगछिया और बिहपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन प्रबंधन और ट्रेन के संचालन के लिए बनाई गई आधुनिक व्यवस्था को देखा।

डीआरएम ने कटरिया और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच नवनिर्मित टर्मिनल और गुड शाइडिग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौके पर मौजूद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को डीआरएम के द्वारा इस माह के अंत तक इसे पूरा करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर ट्रेन की स्पीड सिग्नल कंट्रोल पाईनल आदि कक्ष का भी जायजा लिया।

साथ ही रेल पटरी का अवलोकन किया। इस निरीक्षण में एडीआरएम अमरेश कुमार, डीईएम मनोज कुमार यातायात अधिकारी जितेंद्र कुमार राजीव कुमार बिहपुर के ईएन एवं आई ओ डब्ल्यू नवगछिया के अधिकारी कैलाश प्रसाद सिंह नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल कुमार अपने अधिकारियों के साथ मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *