नवगछिया : अनुमंडल कारा में शनिवार की देर शाम एक बंदी की संदिग्ध मौत हो गई, जबकि एक अन्य बंदी की हालत गंभीर है। जेल प्रशासन का कहना है कि दोनों बंदी की तबीयत इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। जहां सोनवा निवासी रोहित दास के पुत्र संतोष कुमार (30) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं सैदपुर निवासी बंदी मनीष कुमार का इलाज चल रहा है। जेल अधीक्षक तारिक अनवर ने बताया कि दोनों बीमार थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना की सूचना पर सोनवर्षा से बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे। संतोष की पत्नी उपा देवी ने आरोप लगाया है कि. पति को जहर की सुई दे कर मार डाला गया।

शराब पीने से गांव के एक व्यक्ति की मौत मामले में पड़ोसियों ने पति को झूठे केस में 1 फंसा दिया। वह तीन माह पहले जेल। न गया था। वहीं संतोष के भाई अशोक न दास ने कहा कि घटना के बाद उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *