नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से पांच सितंबर को प्रेम प्रसंग में घर से फरार विवाहिता को पुलिस ने सोमवार को बस स्टैंड चौक से बरामद कर लिया। महिला की बरामदगी के बाद मंगलवार को नवगछिया न्यायालय में 161 एवं 164 का बयान दर्ज कर महिला को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 98
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पांच सितंबर को आए इस मामले में पीड़ित पति विकास कुमार मंडल ने भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि राहुल कुमार ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को विवाहिता को बरामद किया
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
