नवगछिया । नवगछिया थाना के अवर निरीक्षक हरिशंकर कश्यप ने शुक्रवार की देर रात बाबा विशु राउत सेतु पहुंच पथ पर एक पिकअप से 420 लीटर थिनर स्प्रिट बरामद किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि रोको टोको अभियान के तहत जांच के क्रम में भागलपुर से आ रही पिकअप की जांच की गई जिस पर थिनर काफी मात्रा में पाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 164
वाहन चालक कोई कागजात प्रस्तुत कर सका। बरामद थिनर के संबंध में उत्पाद अधीक्षक भागलपुर को स्थलीय जांच करने का अनुरोध किया गया। रसायन जांच हेतु पटना भेजी जा रही है। इस संदर्भ में प्रतापगंज सुपौल के हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
