नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करारी तिनटंगा में शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे अपने बासा पर से घर लौट रहे एक किसान को अपराधियों द्वारा हथियार की बट से मार कर जख्मी कर दिया गया है। घायल युवक तिनटंगा निवासी मिसर मंडल का पुत्र टिंकू मंडल है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
घायल का इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया आई टिंकू की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के साथ घर आ रही थी। देर रात रास्ते में ही तिनटंगा निवासी दो-तीन लोगों ने रोका।
उन्होंने इस रास्ते से जाने के लिए मना किया। इसपर कहासुनी हो गई। अपराधियों ने मेरे पति को मास्केट की बट से मार कर जख्मी कर दिया। चिकित्सकों ने टिंकू को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
