बिहपुर। बिहपुर के मंजिलगाह मैदान पर मुहर्रम के चालीसवां  (चेहल्लुम) के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी रविवार को लाठी के इनामी मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आरओ आमिर हुसैन, इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिप मोइन राइन व नायब सदर सह उपप्रमुख एनामुल ने  किया।

समारोह की सरपरस्ती बिहपुर खानका के गद्दीनशीन कौनेन खां  फरिदि व अध्यक्षता मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद इरफान आलम ने किया।

इस इनामी मुकाबले में आधे दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। खिलाडियों ने इस मुकाबले के दौरान परम्परागत शस्त्र तलवार, लाठी, भाला,  फरसा, चाकू एवं बाना आदि से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *