नवगछिया। दुर्गापूजा को लेकर नवगछिया बाजार में रविवार को दोपहर बाद से ही जाम लग रहा था। जाम के कारण लोग हलकान परेशान हो रहे थे। जाम का कारण नाबालिक बच्चों द्वारा टोटो चलाकर ओवरटेक बताया गया।

जाम को लेकर तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके उपरांत जाम धीरे-धीरे हटाया गया।

एसपी ने बताया कि नाबालिक बच्चों द्वारा टोटो चलाते व बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर उनके गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा। दुर्गापूजा को लेकर थानाध्यक्ष को नया यातायात संचालन हेतु आदेश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *