नवगछिया । दुर्गा पूजा और नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर नवगछिया बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद और नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने सभी चौक-चौराहे के निरीक्षण कर जगह जगह बैरियर लगाने के साथ-साथ नो पार्किंग का बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया।
Total Downloads: 165
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बाजार के गौशाला रोड, पोस्ट ऑफिस, नगर परिषद कार्यालय और मिल तोला के पास बैरियर लगाये जाएंगे। वहीं बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के पास दिन भर वाहनों के लगे रहने के कारण जाम लगता है। वहां नो पार्किंग का बोर्ड लगाया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि नो पार्किंग का बोर्ड लगने के बाद जो भी गाड़ी वहां लगेगी उसे जुर्माना किया जाएगा। टोटो-ऑटो पूर्व में निर्धारित रूट पर ही चलेगी। जहां-तहां टो-टो ऑटो लगाने पर करवाई की जाएगी।
नाबालिग ऑटो चालक की गाड़ी को किया जुर्माना :
सोमवार को थानाध्यक्ष ने चार टोटो को पकड़ा जिसे नाबालिग चला रहे थे। सभी को जुर्माना किया गया है। एक टोटो के मालिक ने दो हजार रुपया जुर्माना देकर अपना टोटो छुड़वाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि यत्र-तत्र टोटो लगाने वालों को भी जुर्माना किया जाएगा।

