नवगछिया । बीपीएसएसी की प्रारंभिक परीक्षा आज, सभी सेंटरों के पास 500 गज की परिधि में धारा 144 लगाया गया है। यह सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 320
इस दौरान लाउडस्पीकर आदि केंद्र के रास्ते न ले जाएंगे, न बजाएंगे। परीक्षा अवधि के दौरान फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। परीक्षा केंद्र के इलाकों में फैक्स मशीन पर परीक्षा से संबंधित सामग्री का आदान-प्रदान नहीं होगा।
परीक्षार्थी व वीक्षक इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर सेंटर में दाखिल नहीं होंगे। पांच या उससे अधिक व्यक्ति एक जगह इकट्ठा नहीं होंगे। नशे की हालत में घूमने, अनावश्यक जमघट लगाने या उत्तेजनात्मक शब्दों का प्रयोग आदि पर रोक रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
