बिहपुर। बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी मो. सुल्तान के दस वर्षीय बालक मोहम्मद अली हुसैन की मौत शनिवार को गड्ढे में डूबने से हो गई। मृतक बालक अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
इसी दौरान बालक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहीं बच्चों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को पानी से निकाला गया। इस घटना की सूचना झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार और बिहपुर सीओ रोहित कुमार को दी। वहीं बालक के परिजनों का रो-रो बेहाल हो रहा था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
