मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण दुर्गा पूजा के त्यौहार की रौनक फीकी हो गई। वहीं लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वैसे तो मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन पोस्ट मानसून का असर अभी भी पूरे राज्य भर में देखने को मिल रहा है। बता दें कि अक्टूबर और नवंबर के महीने में बारिश के बाद मौसम में नमी बरकरार रहती है। उसके बाद हल्की ठंड का एहसास भी होने लगता है।

राज्य में फिलहाल पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते राज्य में बारिश लगातार जारी है। एक बार फिर से मौसम विभाग के द्वारा अगले 24 घंटे तक बिहार के 5 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

7 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के द्वारा 7 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने कुल पांच जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, जिसमें खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल हैं। अभी तक पोस्ट मॉनसून में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इन कारणों से बारिश के आसार

बता दें ऐसा इसलिए क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से में मध्य पश्चिम क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र में दो साइकिलिंग सर्किल का असर दिखाई दे रहा है। दोनों साइकिलिंग सर्किल के आपस में मिलने की वजह से बिहार के सभी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सर्किल के प्रभाव से राज्य भर में पिछले तीन दिनों तक मानसून का सिस्टम सक्रिय रहा है। इस दौरान अगले 24 घंटे तक रुक-रुक करके बारिश होने के आसार हैं। आज पटना में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है।

लोगों से सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग के द्वारा बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मध्यम और हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की संभावना ज्यादा होती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *