नवगछिया । रंगरा सहायक थाना अंतर्गत झल्लू दास टोला में पिछले 24 घंटे में लगातार कटाव हो जाने से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों का घर गंगा नदी में कटकर ध्वस्त हो गया। गंगा नदी के कटाव से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। कटाव से परेशान लोग अपना घर बार तोड़ने लगे हैं।

यहां पर दो महीने बाद जिस तरह कटाव हुआ है, उससे गांव का अस्तित्व खतरे में है। स्थानीय लोग अब रतजगा कर रात काट रहे हैं। ग्रामीण सुखदेव मंडल ने बताया कि यहां जिस तरह से घर अचानक कटने लगता है इससे लोगों को भय व्याप्त है।

पंचायत के मुखिया गणेशी मंडल ने बताया कि इस कटाव को लेकर हम लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन यहां पर किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिल रही है। कटाव को लेकर के जिला स्तर से लेकर के अनुमंडल स्तर के अधिकारी को भी जानकारी दी, लेकिन राहत नहीं मिली। प्रतिदिन घर कट रहे हैं या तो लोग घर अपना तोड़कर बेघर हो रहे हैं। लोग घर बार छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

इस वर्ष यहां पर जून माह में तीन करोड़ की लागत से कार्य किया गया था। लेकिन जो भी कार्य हुआ वह गंगा नदी बहा कर ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर देर रात रोहित मंडल, माधव दास, रामविलास पासवान सहित अन्य सात लोगों का घर कटा है जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *