नवगछिया।  नवगछिया के मधतपुर टोल प्लाजा पर रविवार के देर रात एक अनियंत्रित वाहन ने टोल के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद टोल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की।

गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि वे लोग चिकित्सक हैं और सिवान से कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर वापस पूर्णिया लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास आंख लगने के कारण गाड़ी रेलिंग पर चढ़ गई।

वहीं टोल कर्मियों का कहना था कि सभी ने शराब पी रखी है। टोल कर्मी सभी को जेल भेजने की बात करने लगे। बाद में थानाध्यक्ष ने छह लोगों का अनुमण्डल अस्पताल में जांच करवायी। जांच में किसी के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *