भागलपुर से रांची के लिए बस सेवा जल्द शुरू हो जायेगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी मांझी डिपो को बिहार के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट मिल गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
मंगलवार को रांची परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. जब ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट के लिए बुलाया जायेगा तब यहां से कर्मी को भेजा जायेगा.
रूट व भाड़ा भी तय
पथ परिवहन निगम ने भागलपुर से रांची के रूट और किराया भी तय कर दिया है. भागलपुर से रांची के लिए साढ़े पांच सौ रुपया और भागलपुर से देवघर के लिए 170 रुपया भाड़ा होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
