नारायणपुर । प्रखंड के भवानीपुर चकरामी व भ्रमरपुर गांव में अवैध आरा मिल पर नवगछिया वन विभाग प्रक्षेत्र के रेंजर प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में छापेमारी भवानीपुर पुलिस के सहयोग से किया।
Total Downloads: 87
जिसमें रेंजर ने बताया कि भवानीपुर चकरामी में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के बगल गौतम शर्मा व भ्रमरपुर में मिथुन शर्मा अवैध रूप से आरा मील चला रहा था। छापेमारी टीम में फोरेस्टर ओणम कुमारी, भवानीपुर थाना के पीएसआई राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस बल जवान थे।
रेंजर ने बताया कि दोनों जगहों पर से संचालक फरार थे मिल पर से अवैध लकड़ी सहित मील के कई सामग्री को लेकर नवगछिया छापेमारी टीम ने जब्त किया। उन्होंने बताया कि पूरे अनुमंडल में अवैध आरा मिल के विरूद्ध कारवाई अभियान चलाकर किया जाएगा।

