नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड के नवटोलिया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मंदिर में श्रद्धालुओं से चढ़ावे के रूप में मिलने वाली राशी का हिसाब नहीं देने और मंदिर में व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में मंदिर के समक्ष ही सड़क पर धरना पर बैठ गए।

ग्रामीणों ने बताया कि काली मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों के जेवरात का चढ़ावा आता है लेकिन उस चढ़ावे के रूप में मिले रुपये का क्या हुआ और कहां गया ये कोई नहीं जानता है। इस दौरान धरना पर बैठे लोग भागलपुर डीएम और एसडीओ को बुलाने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। धरना के कारण एक घंटे तक नारायणपुर-सलारपुर 14 नम्बर सड़क जाम रही।

सूचना मिलते ही भवानीपुर ओपी के एएसआई मुकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बहुत समझाने के बाद उनकी मांग को जायज बताते हुए सीओ से फोन पर समाधान करने की बात पर लोग माने। भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार ने सभी लोगों से आगामी त्यौहार काली पूजा, दीपावली, छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।

कदवा में, काली पूजा को लेकर मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक

खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला में काली पूजा को लेकर मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने की। थानाध्यक्ष के साथ पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, सरपंच सुबोध मिश्र ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर सोनू जायसवाल, गुरुदेव सिंह, प्रितम सिंह, सिंटू कुमार, राधे राम, भीम राम, प्रवेश शर्मा, रूपेश कुमार व सुंदर मिस्त्री के साथ अन्य गणमान्य लोगो उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *