नवगछिया। अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन पकरा गांव में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आपदा पीड़ितों को दी जानी वाली विधिक सहायता के संबंध में लोगों को अवगत कराया गया।

इसके अलावा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, फ्रंट कार्यालय मध्यस्थता, बिहार मोटर अधिनियम 2021 और पीड़ितों और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संगठनकर्ता पैनल अधिवक्ता राघव नंदन थे। जबकि पी एल वी कुंदन कुमार ने सहयोग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *