नवगछिया : दीपावली, कालोपूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति को बैठक की गई। नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूद राजेन्द्र यादव ने बताया गया कि दीपावली पर पटाखा बिक्री एवं उसे सही ढंग से ‘चलाये जाने पर निगरानी और जिन मंदिरों में बलि प्रथा है वहां विशेष साफ-सफाई की आवश्यकता है। छठ पर्व पर गंगा एवं कोसी नदी के अलावा स्थानीय पोखर एवं घरों में भी मनाते हैं।
Total Downloads: 92
पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों को जागरूक होकर आमलोगों को भीड़-भाड़ से बचने तथा घर पर ही पर्व मनाए जाने के लिए अपील करने का अनुरोध किया गया। अंचल अधिकारी, खरीक एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि छठ पर्व पर उस्मानपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई एवं प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। बैठक में कहा गया कि मूर्ति पूजा से पूर्व लाइसेंसधारी को अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा। किसी भी परिस्थिति में बिना अनुज्ञप्ति के मूर्ति की स्थापना एवं विसर्जन जुलूस नहीं की जाएगी।
डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सांस्कृति कार्यक्रम की अनुमति भी लेनी होगी। मंदिरों में बजने वाले ध्वनि विस्तार के यंत्र को अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुरूप ही बजाना है। आयोजन समिति, पूजा समिति यह सुनिश्चित करें कि ऊंची आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न हो। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के डीजे संचालकों से एक बाण्ड अवश्य भरा लें कि पूजा के अवसर पर वे किसी भी स्थान पर डीजे की बुकिंग नहीं करेंगे। अगर ऐसा होता है तो इस स्थिति में डीजे संचालकों पर कार्रवाई करने के साथ ही डीजे जब्त की जाएगी।

अस्पताल एवं फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड में रखा जाएगा
विसर्जन जुलूस में पटाखों के चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। अंचल अधिकारियों द्वारा विसर्जन घाट पर गोताखोर एवं नाव की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से कालीपूजा स्थापना स्थल एवं विसर्जन रूट का सत्यापन करेंगे। दुर्गा पूजा के अवसर पर थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के बीच समन्वय नहीं रहने की शिकायत प्राप्त हुई है।
आपसी समन्वय एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाये रखने के लिए निदेशित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया द्वारा बताया गया कि कालीपूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर सभी अस्पताल एवं फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड में रखा जाएगा। विद्युत विभाग को निदेशित किया गया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विसर्जन मार्गों पर जर्जर तार एवं पोल को ससमय ठीक कर लेंगे। आपदा प्रबंधन के एसओपी के अनुरूप विसर्जन स्थल एवं छठ घाटों पर व्यवस्था की जाएगी।
