नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर दुर्घटना में भागलपुर खंजरपुर निवासी राजेश कुमार राम (28) पिता बसंत राम की मौत हो गई है। घटना मंगलवार को छह बजे शाम की बताई जा रही है। सूचना पर परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भिजवाया।
Total Downloads: 92
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक राजेश कुमार राम अपाचे गाड़ी से नवगछिया से भागलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गरैया में बैभव होटल के आगे सड़क के किनारे खड़ी हाईवा में उसने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक की मां, भाभी सहित परिजनों की भीड़ अनुमण्डल अस्पताल में उमड़ पड़ी।
परिजनों ने बताया कि राजेश भवानीपुर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम करता था। वह रोजाना बाइक से भागलपुर से नवगछिया आता था। मंगलवार संध्या समय सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि राजेश हर समय हेलमेट पहनता था लेकिन घटनास्थल पर हेलमेट नहीं था।

परिजन हाईवा में पीछे से ठोकर मारने की घटना को सही नहीं मान रहे हैं। परिजनो ने पूरे मामले की जांच की मांग की। वहीं घटना के बाद मृतक की मां और उसकी भाभी दहाड़ मार कर रो रही थी। मृतक की अभी तक शादी नहीं हुई थी। देर रात अनुमंडल अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुटी हुई थी।
