नवगछिया। स्टूडेंट फोर सेवा के तत्वाधान में नवगछिया इकाई में स्वदेशी को अपनाते हुए मिट्टी के दीप का नगर स्थित नया टोला में वितरण किया गया। स्टूडेंट्स फोर सेवा के विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी को अपनाते हुए मिट्टी से बने दिए का वितरण समाज में घर घर जाकर किया
Total Downloads: 327
और सभी से आग्रह किया है की दीपावली एवं छठ पर्व में अधिक से अधिक मिट्टी के दीप का उपयोग करें। मौके पर अरविंद सिंह, श्रीओम सिंह, नगर मंत्री शिवम झा, नगर सह मंत्री कृष्ण, अभाविप कार्यकर्ता राहुल शर्मा, आर्यण, केशव, विद्यापति, रवि, कृष्ण कुमार भारती, किशोर कुमार, ब्रजेश कुमार, अमर कुमार, केशव, रंजन शदाशिव, आदि मौजूद थे।
