नवगछिया: स्टूडेंट फोर सेवा के तत्वाधान में नारायणपुर इकाई में स्वदेशी को अपनाते हुए मिट्टी के दीप का वितरण नगर स्थित नया टोला में वितरण किया गया! सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज यादव ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी को अपनाते हुए मिट्टी से बने दिए का वितरण समाज में घर घर जाकर किया एवं और सभी से आग्रह किया अधिक से अधिक दीपावली एवं छठ पर्व में मिट्टी के दीप का उपयोग करे!
Total Downloads: 83
विश्विद्यालय सेवा कार्य प्रमुख अनुज चौरसिया ने कहा कि लगातार अभाविप के द्वारा यह कार्य काफी सराहनीय है!
एसफएस के नगर प्रमुख कृष्ण कुमार ने किया अभाविप के द्वारा लगातार मिट्टी के दीप वितरण किया जाएगा!वही मौके पर अनुज चौरसिया, पंकज यादव, कृष्ण कुमार,प्रस्सनजीत आदि मौजूद थे!

