भागलपुर/नवगछिया । बरारी थानाक्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एलआईसी भवन के पास शनिवार को एक मकान से तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के पास से एक देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद किया। एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े गये तीनों बदमाश किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस बेहतरीन काम को अंजाम देने वाली बरारी पुलिस को पुरस्कृत किया जाएगा।
Total Downloads: 85
पुलिस को देखकर भाग रहे थे बदमाश, दौड़ाकर पकड़ा
एसपी सिटी ने बताया कि सूचना मिली कि एलआईसी कार्यालय के पास एक निजी मकान में तीन व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस से लैस होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को घेर लिया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम पता क्रमश: राहुल कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी कैंप जेल थाना तिलकामांझी, सोनू कुमार यादव (24 वर्ष) निवासी जगतपुर थाना परबत्ता, नीरज कुमार (29 वर्ष) निवासी गोसाईं गांव थाना गोपालपुर बताया। तीनों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

