नवगछिया । ढोलबज्जा में 18 अक्टूबर को हुए कांति शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी खगेश कुमार उर्फ खगेन्द्र मंडल को ढोलबज्जा थाना व टीकापट्टी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर धर दबोचा। पुलिस के हत्थे चढ़ा खगेश पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना के श्रीमतता का रहनेवाला है। खगेश मण्डल पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि रूपौली टीकापट्टी व धमदाहा में हत्या जैसी कई संगीन मामलों के वांछित अपराधी है। पूर्णिया पुलिस लंबे अरसे से उसकी तलाश थी।

कांति शर्मा हत्याकांड के बाद थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सहित ढोलबज्जा पुलिस की मदद से जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गिरफ्तारी के बाद कुख्यात अपराधी खगेश को पूर्णिया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *