बिहपुर (नवगछिया), प्रखंड के धरमपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर 14 कोरचक्का गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दीपावली के दिन दिनदहाड़े 11 बजे सगे बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई में लगे हुए थे।

जानकारी के अनुसार फुलो सिंह (55) और बहू (पतोहू) रेखा देवी पति नीतीश कुमार अपने घर में साफ-सफाई करने के दौरान चदरा टाट के पास मिट्टी का काम कर रहे थे। जो गनौरी सिंह की तरफ खिसक गया था। इसी दौरान बड़े भाई गनौरी सिंह ने चदरा टाट को सीधा करने को कहा और इसी बात पर दोनों भाई में बहस शुरू हो गई। यह बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। बड़े भाई गनौरी सिंह और भतीजा अरुण सिंह  कुल्हाड़ी लेकर दौड़े। फुलो सिंह घर से भागे लेकिन थोड़ी दूरी पर ग्रामीण नरेश सिंह के घर के पास विक्रम सिंह ने पकड़ लिया और गनौरी और अरुण ने  कुल्हाड़ी से गर्दन काट दिया। जिस कारण फुलो की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक फुलो सिंह की  बहू (पतोहू) सोनी देवी पति अमर सिंह  ने बताया करीब एक साल से जमीन विवाद चल रहा था। मृतक फुलो महंत स्थान चौक पर बजरंगबली मंदिर में पूजा-पाठ आदि करते थे। घटना के बाद फुलो सिंह के पुत्र विद्यानंद सिंह, अमर सिंह और नीतीश सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी कोरचक्का पहुंचकर घटना के बारे विस्तृत जानकारी ली।

हत्याकांड के बाबत मृतक फुलो सिंह के पुत्र  विद्यानंद सिंह के लिखित आवेदन पर प्रमीला देवी, नूतन देवी, रिंकी देवी समेत अरुण सिंह, विक्रम सिंह और गनौरी सिंह को नामजद किया गया है। बिहपुर थानाध्यक्ष ने बताया केस दर्ज कर सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। घटना से इलाके में डर व दहशत का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *