नवगछिया : पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल कुमार ने यादव ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण बार-बार नाव दुर्घटना में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से मालपुर धार में इस्माईलपुर व गोपालपुर प्रखंड को जोड़ने के लिये पुल का निर्माण बिहार सरकार के द्वारा करवाया गया,
Total Downloads: 84
लेकिन संपर्क पथ नहीं बनाया गया। यदि संपर्क पथ बनाया गया होता तो शायद चार जानें नहीं जाती। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षित यातायात हेतु कोई व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पीड़ित परिवारों को नगद सहायता के साथ परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग सरकार से की।
सीओ ने दिया अनुग्रह राशि का चेक
नाव दुर्घटना में सभी मृतकों का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर देर रात को पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार की दोपहर को इस्माईलपुर सी॓ओ रोहित कुमार ने चार-चार लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक परिजनों को जिला पार्षद विपिन मंडल की मौजूदगी में सौंपा।

