भागलपुर में अचानक कंटेनर गाड़ी में आग लगने से 20 न्यू बाइक जलकर राख हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 80 का है। कंटेनर में 20 अपाचे की बाइकें थीं। इनकी कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई गई हैं।

यहां कंटेनर गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि मुंगेर जिले से न्यू बाइक गाड़ी में लोड करके भागलपुर जा रहे थे। इस दौरान कंटेनर में रखे बाइक में आग लग गई। आग की लपटों को देख लोगों ने ड्राइवर को बताया। फिर मौके पर रेस्कयू टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। लेकिन, इससे पहले 20 बाइक जलकर राख हो गई । कंटेनर में अपाची बाइक थीं। करीब 32 लाख का नुकसान हुआ है।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मी।
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मी।

ग्रामीणों ने दी सूचना

सुल्तानगंज ब्लॉक के समीप लदे ट्रक कंटेनर में भीषण आग लगने से बीच सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सड़क पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस प्रशासन को सूचना दिया।

इसके बाद मौके पर दमकल गाड़ी पहुंचकर पर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, कंटेनर के ड्राइवर राम बाबू चौहान ने बताया कि मुंगेर से भागलपुर जाने के दौरान बिजली के तार की चिंगारी से लदे ट्रक कंटेनर में आग लग गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *