बिहपुर। बिहपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 15 महादलित टोला में एक परिवार के पांच लोगों के घर में खून से लथपथ मिलने से लोगों में भय का माहौल है। घायलों को देखकर हर किसी का कलेजा पसीज गया। लेकिन इस घटना को लेकर कोई कूछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
जबकि घायलों का घर सघन आबादी में है। घर के बगल दूसरे कमरे में मां व भाई रमेश सोये थे। उसको भी पता नही चल पाया। परिजनों के अनुसार भूपेंद्र हमेशा अपनी पत्नी को शक की नजर से देखता था।जिस कारण आये दिन मारपीट भी करता था। वहीं भाई रमेश ने बताया की भाई को किसी से लड़ाई -झगड़ा नही था।इस घटना से मोहल्ले के डरे -सहमे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
