भागलपुर में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव नदी में उपलाता मिला। मामला जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक मशानि घाट का है। जहां नाथनगर श्रीरामपुर गांव के निवासी स्वर्गीय भुटकी मंडल के 45 वर्षीय पुत्र राजू मंडल का शव नदी में उपलाता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जाहिर की है।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति दो शादी की थी, पहली पत्नी की 2011 में बीमारी के कारण मौत हो गया था,उसके बाद दूसरी सात साल पहले की थी ,घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पिछले 4 दिनों से लापता था,आज शुक्रवार की सुबह शव मिला है,मृतक राजू मण्डल के परिजनों ने बताया कि हत्या करने से पहले शराब की पार्टी की गई थी और उसी दिन से लापता था।

मृतक के शरीर पर मिले है कई जख्म

वही मृतक राजू मंडल के गले मे गमछे से घिसने के काले निशान मिले है और शरीर पर भी कई जगहों पर पिटाई का निशान है।जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।

मृतक के पास से मिले 500 का नोट की गद्दी

मृतक राजू मण्डक की पहली पत्नी के परिजनों ने बताया कि राजू के छठ पूजा के एक दिन पहले सबौर के फरका गांव आया था और उस वक्त उसके पास लाखो रुपये देखा गया था जिसके बाद ससुराल वालों को राजू ने बताया था कि उसकी किसी ने हत्या करने वाला है।

मामले को लेकर नाथनगर थाना इंस्पेक्टर खलीक उजमा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *