नवगछिया। रंगरा ओपी के भवानीपुर शिव मंदिर चौक के पास एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार धरहरा निवासी शशि कुमार पिता प्रदीप शर्मा की मौत हो गई धरहरा निवासी रमन कुमार शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 पर ट्रक को आड़े तिरछे लगाकर सड़क जाम कर दिया।
Total Downloads: 363
घटना की सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने लोगों को समझाबुझकर शांत किया और घायल को अनुमण्डल अस्पताल भिजवाया। जहां से घायल को मायगंज रेफर कर दिया। वहीं शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक दिल्ली एसएससी में एलडीसी के पद और काम करता था।
वह दीपावली पर घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि शशि पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह भवानीपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

