नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान मंगलवार को अपने कार्यालय में अपराध नियंत्रण करने के साथ-साथ क्षेत्र में अपराधी गतिविधि पर भी निगरानी रखने को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए पशु तस्करी एवं अवैध खनन के साथ-साथ शराब के निर्माण को लेकर के गोपनीय सूचना देने को कहा ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अगर किसी भी तरह से लोग हम तक शिकायत पहुंचाते है तो जरूर निर्णय उचित होगा और लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर मुख्य सड़क मार्ग पर कहीं पर पशु तस्करी को लेकर वाहन जाता है तो पूरे पुलिस जिला में उसकी गिरफ्तारी होगी पूर्व में भी मामले दर्ज हुए हैं और अभी होगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
