नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा वार्ड संख्या- 15 के महादलित टोला में 3 नवंबर की सुबह पति-पत्नी समेत मासूम तीन बच्चे खून से लथपथ मरनासन्न स्थिति में मिलने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया। मंगलवार को नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पत्नी से हुये विबाद के बाद इस बर्बरतापूर्ण घटना को भूपेंद्र ने ही अंजाम दिया था।

मायागंज अस्पताल में भूपेंद्र की 6 वर्षीय पुत्री अर्निका ने अपने नाना-नानी को बताया कि पापा ने ही सभी को इंट, लाठी और पिलास से मारा है और खुद सिर को दीवार पर पटक कर जख्मी हो गया। सोमवार को निर्दयी भूपेंद्र दास को मायागंज अस्पताल से बिहपुर थाना लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई। उसने अपराध को स्वीकार किया। मंगलवार के दिन उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा ईंट, लाठी, पिलास आदि समानों को जप्त कर लिया है। ज्ञात हो कि घटना के बाद भूपेंद्र की माँ ने पुलिस को भूपेंद्र के द्वारा कांड को अंजाम देने की बात बताई थी। एसपी ने बताया कि घटना जो भी हो लेकिन आरोपित भूपेंद्र एक पिता होने का धर्म पूरा नही कर सका। अपने ही कलेजे के टुकड़े पर इतनी क्रूरता से वार करने में उसका हाथ एक बार नही काँपा।

शंकालु भूपेंद्र के कारण दो पुत्र साजन 4 वर्ष और बालवीर 2 वर्ष की जान चली गई। वही पत्नी आरती अब भी होश में नही आई है। पुत्री अर्निका 6 वर्ष के मुह से आवाज निकलना शुरू हुआ है अब वह बोल पाती है। वही ग्रामीणों ने इलाजरत आरती और अर्निका के इलाज में होने वाले खर्च के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाया है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पिछले कुछ साल से पत्नी को छोड़कर कमाने नही जाता था। भूपेंद्र नशापान का आदि था।

कोरोना काल मे नौकरी छूटने के बाद से ही वह काफी परेशान रहता था और अक्सर अपनी पत्नी पर शक करताथा जिससे उसकी पत्नी से अक्सर लड़ाई झगड़ा हित रहता था।घटना के सुबह भी इसी बात पर कहा सुनी होने पर बाद बढ़ी और आक्रोश में उसने घटना को अंजाम दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *