नवगछिया। गोपालपुर के तिनटंगा करारी गांव में मंगलवार के संध्या समय हुई गोलीबारी में घायल रामजन्म यादव के फर्द बयान पर गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी गांव के सोनू यादव, मनोज यादव, प्रवीण यादव व मुकेश यादव के खिलाफ जान मारने की नियत से गोली मारने का मामला दर्ज किया है।

घायल रामजन्म यादव ने बताया है कि उसने ग्रामीण कमलेश्वरी मंडल की जमीन खरीदी है। जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रामीण अमीन सुरेश यादव के घर गया था, लौटने के दौरान वह मंटू यादव के दरवाजे पर बैठकर अखिलेश यादव से बातचीत कर रहा था। इसी बीच सोनू, मनोज व प्रवीण अपने हाथों में पिस्तौल लेकर आए। जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागने लगा कि सोनू यादव ने गोली चला दी जो कि मेरी छाती की बायीं तरफ पसली में लगी। उसने बताया कि सोनू का साथी मुकेश यादव मेरी गतिविधि की जानकारी दे रहा था। उसने बताया कि 15 वर्ष पूर्व सोनू यादव के पिता गोदे यादव की हत्या में मुझे नामजद किया गया था, जिस कारण उसने मेरी हत्या की नियत से गोलीबारी की।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हत्या के मामले में सोनू यादव जेल की हवा खा चुका है

रंगदारी के रूप में गंगा नदी में शिकारमाही कर रहे कहलगांव के मछुवारे द्वारा बतौर रंगदारी मछली व पांच हजार रुपये नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह दो तीन साल जेल की हवा खा चुका है। दुर्गापूजा के अवसर पर इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर दुर्गास्थान में ननिहाल में रह रहे युवक की हत्या मोबाइल के विवाद में गोली मारने के मामले में वह फरार चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *