नवगछिया । नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न मामलों के 430 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें एक करोड़, 60 लाख, 51 हजार 605 रुपये का समझौता किया गया। जबकि एक करोड़ दो लाख बाइस हजार तेरासी रुपये रिकवर हुआ। लोक अदालत में बेंच वन में एडीजे टू अखौरी अभिषेक सहाय और विधिक सदस्य सुमन कुमार सिंह की देखरेख में कुल 55 मामलों का निष्पादन किया गया, इसके तहत बीएसएनएल और बैंक से संबंधित 51 मामले निष्पादन के गए 26,49,703 रूपये का समझौता हुआ जबकि 18,38,581 रुपये रिकवर किया गया।
Total Downloads: 170
बैंच टू में एसीजेएम फर्स्ट फिरोज अकरम और विधिक सदस्य कुंदन चौधरी के देखरेख में कुल 74 मामलें का निष्पादन किया गया।
बैंच तृतीय में एसीजेएम तृतीय राकेश रंजन सिंह विधिक सदस्य राजकिशोर पोद्दार की देखरेख में पूर्व के 114 मामलें का निष्पादन और 68,36,900 रुपये का समझौता जबकि 44,55,400 रुपये का रिकवर किया गया।

बैंच चार में एसडीजेएम रवि रंजन और विधिक सदस्य नंदलाल यादव की देखरेख में 174 मामले का निष्पादन और 43,77,156 रुपये का समझौता किया गया, जबकि 30,15,156 रुपये रिकवर किया गया।
बैंच पांच में जेएम प्रथम सुभाषचंद्र निषाद और विधिक सदस्य अमित कुमार यादव की देखरेख में 33 मामले का निष्पादन किया। 7,21,300 रुपये का समझौता जबकि 3,48,700 रूपये का रिकवर किया गया।
बैंच छः में प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी तुषार सिंह और विधिक सदस्य सुमित कुमार की देखरेख में 63 मामले का निष्पादन किया गया जिसमें 14,56,400 रुपये का समझौता और 5,54,100 रुपये रिकवर किया गया।
