नवगछिया में पहले से ही दो शादी कर चुकी महिला अब तीसरे प्रेमी के लिए धरने पर बैठी है। प्रेमी तीन बच्चों का पिता है, और महिला का एक बेटा है। वह महिला (30) के गांव में बन रहे बांध को बनवाने आया था।

बांध निर्माण कार्य के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। प्रेमी ने उसे लिव इन में रखा। बाद में धोखा दे दिया। अब महिला बुधवार को प्रेमी के घर जाकर धरने पर बैठ गई और उसके साथ जीने-मरने की बात कह रही है।

महिला से पूछताछ में पता चला कि उसने दो शादियां की है। पहली शादी कदवा के पचगछिया के एक लड़के से हुई थी। इसको छोड़ने के बाद दूसरी शादी खगड़िया के पसराहा में एक किसान से 5 साल पहले हुई। ढाई साल पहले महिला की मुलाकात ढोलबज्जा के संतोष भगत हुई।

वह महिला के गांव कदवा में चल रहे बांध निर्माण कार्य में मुंशी का काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ धोखा करके करीब ढाई साल से महिला के साथ रह रहा था।

महिला प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई

महिला को जब प्रेमी संतोष नहीं मिला तो एक बच्चे और पति को छोड़ प्रेमी के घर जाकर धरने पर बैठ गई। अपने प्रेमी के साथ जीने मरने की बात कहने लगी। यह देख वहां पर भीड़ जमा हो गई।

दोनों में हुई अनबन तो खुला राज

महिला ने बताया कि शादी का झांसा देकर संतोष ने उसका मेहंदीपुर का ससुराल छुड़वा दिया। पहले नवगछिया के मिल टोला में छह महीने और नया टोला में तीन महीने अशोक सिंह के घर रखा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी की बात कही तो दस दिन पूर्व झगड़ा कर मुझे छोड़ कर चला गया और मुझे ससुराल जाने को कहने लगा। लेकिन मानने को तैयार नहीं हुई। मैं कई बार उससे शादी करने की गुहार लगा चुकी हूं लेकिन वह नहीं तैयार है। उसने कसम भी खाई और कहा था कि जहां रहूंगा साथ रखूंगा।

पंचायत में किया गया समझौता

इधर, मामला बिगड़ता देख ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल का ढोलबज्जा के पंचायत भवन में समझौता कराने का प्रयास किया। इसी बीच संतोष भगत ने युवती को अपने किसी परिजन के माध्यम से बुलाकर बिहारीगंज ले गया। वहां से दोनों वापस पहुंचे और रास्ते में ही चौसा के दुर्गा मंदिर में एक साथ जीने मरने की बात कही। यही नहीं लड़की को फिर से नवगछिया के उसी किराए के मकान में छोड़ने की बात कहकर ले गया।

प्रेमी फिर हो गया फरार

इसके बाद रास्ते में ही प्रेमी ने महिला के हाथों में हेलमेट थमाया और पेट्रोल भराने का बहाने बनाकर फरार हो गया। इधर, युवती प्रेमी के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। लड़का पक्ष की ओर से आर्थिक मदद दिलाने के बाद लड़की के परिजन उसे घर वापस ले गए। वहीं लड़की आखिरी दम तक इस समझौते को मानने को तैयार नहीं थी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *