बिहपुर । नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार  को बिहपुर थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई अभिलेखों की जांच-पड़ताल, लंबित कांडों की समीक्षा की। वहीं पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुये कांडों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा।

साथ ही थानाक्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों, फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने साथ ही थानाक्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती करने व वाहन चेंकिंग करने के भी निर्देश दिये। वहीं एसपी बिहपुर थाने के चौकीदार रोहित पासवान को अच्छी ड्रेसिंग सेंस के लिये  व ड्राइवर पंकज सिंह को गाड़ी की अच्छी मेंटेनेंस के लिये  500-500 रुपये का पुरस्कार भी दिया।

इस मौके पर एसपी ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को जरूरी दिशानिर्देश दिये। इस निरीक्षण के दौरान  इंस्पेक्टर विनय कुमार, दरोगा चनवीर  यादव, दिपिका जूही समेत थाने के अन्य कर्मी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *