नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों में से एक कटरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म को पार करने के लिए लोगों को जान से खेलना पड़ता है। बताते चलें कि कटरिया रेलवे स्टेशन में पिछले कई सालों से पैदल पुल के निर्माण के लिए यहां की स्थानीय जनता संघर्ष कर रही है, परंतु परिणाम कुछ भी नहीं । कई बार जब रेलवे अधिकारी और डीआरएम जांच के लिए आते हैं तो उन्हें इस समस्या के बारे में सूचित कर आवेदन भी दिया गया है लेकिन हर बार इसे टाल दिया जाता है।

रेल यात्रा के लिए आस पास के 15 से अधिक गांवों की 1 लाख से अधिक आबादी इस एक रेलवे स्टेशन पर निर्भर है। रेलवे स्टेशन के दोनों ओर कई शिक्षण संस्थान और विद्यालय हैं , जिसके कारण छोटे छोटे बच्चे स्टेशन के रास्ते ही आते जाते हैं, जिनसे उनकी जान का खतरा बना रहता है। स्टेशन के दोनों ओर बड़े बड़े बाजार हैं, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कटरिया रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण है।

कई बार ग्रामीणों द्वारा रेलवे प्रशासन को सूचित करने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण सरकार से अनुरोध करती है कि इस समस्या को गंभीरतापूर्वक और अविलंब हल किया जाए अन्यथा ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *