बेगूसराय में 3 बच्चों के ASI पिता की गश्ती के दौरान 2 बच्चों की मां से आंखें चार हो गई। इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हुईं। फिर मुलाकातें। धीरे-धीरे दोनों करीब आए। और शादी कर ली। शराब के नशे में ASI का महिला की मांग भरते वीडियो सामने आया है। महिला का कहना है कि वो उसके पति से परेशान थी। 2019 में दोनों के बीच प्यार हुआ। और ASI से 2020 शादी कर ली। परिवार वाले इस रिश्ते से नाराज हैं। इसलिए उन्होंने 2 साल पुराना वीडियो अब वायरल किया है।

उत्पाद थाने में कार्यरत एक ASI के द्वारा एक महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उत्पाद थाने के ASI सुमन कुमार एक महिला को जबरन उसके मांग में सिंदूर दे रहे हैं।

दोनों ने बताया कि हमने मर्जी से शादी की है। हम एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे।
दोनों ने बताया कि हमने मर्जी से शादी की है। हम एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे।

दोनों ने 2020 में मंदिर में की थी शादी

वीडियो वायरल होने के बाद जब ASI सुमन कुमार और महिला छोटी देवी से कैमरे पर बातचीत की गई तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। दरअसल, बेगूसराय उत्पाद थाने में कार्यरत ASI सुमन कुमार 2020 में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाने में कार्यरत थे। वहीं गश्ती के दौरान विवाहिता छोटी देवी के साथ उनका प्रेम प्रसंग चलने लगा। भगवानपुर थाने से ASI सुमन कुमार का तबादला बेगूसराय जिले के शामहो थाने में किया गया।

तबादले के बाद ASI​ सुमन कुमार और छोटी देवी एक साथ लखीसराय जिले के सुर्यगढ़ा में रहने लगे। इस बीच दोनों ने साल 2020 में लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल वह बेगूसराय के सुभाष चौक पर एक मकान में साथ रह रहें हैं। इसी बीच महिला के कुछ रिश्तेदार वहां पहुंचे तो वह दोनों से शादी की बात पूछने लगे। इसी पर दरोगा के द्वारा महिला को कई बार सिंदूर डालने का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

कई बार सिंदूर डालने का वीडियो वायरल
कई बार सिंदूर डालने का वीडियो वायरल

दोनों के परिवार को है जानकारी

वायरल वीडियो के मामले में महिला छोटी देवी ने बताया कि भगवानपुर थाने में कार्यरत रहने के दौरान ASI सुमन कुमार से पहले उनकी दोस्ती हुई थी और इसके बाद दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गया। वह शादी करके खुशी-खुशी उनके साथ रह रही हैं। आपको बता दे कि ASI सुमन कुमार की शादी 2012 में हुई थी और उसके एक बेटा और दो बेटी है।

महिला की शादी 2014 में हुई थी और उसके एक बेटा और एक बेटी है। इसके बावजूद भी छोटी देवी अपने पहले पति को पंचायत नामा कराकर साथ में रहना छोड़कर अभी ASI के साथ रह रही है। छोटी देवी ने कहा कि पति की कमाई से खर्च पूरा नहीं हाे पाता था इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। हालांकि दोनों अभी साथ ही दिख रहे हैं और दोनों ने राजी खुशी से साथ रहने की बात कही जा रही है। दोनों का कहना है कि परिवार वालों की शादी के बारे में पता है।

अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई सीतामढ़ी के खोपराहा पंचायत की मुखिया रेखा देवी पूरे बिहार के लिए चर्चा का विषय बन गई है। अब रेखा देवी (38 साल) और उसके प्रेमी संजय कापड़ (35 साल) के बारे में कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि संजय कापड़ और रेखा के पति रामअयोधी पासवान काफी अच्छे दोस्त थे। रेखा की शादी रामअयोधी पासवान से साल 1999 में हुई थी। रेखा देवी से शादी से पहले से रामअयोधी के घर पर संजय कापड़ का आना-जाना था

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *