भागलपुर में एक घर मे आचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की 6 दमकल की गाड़ी पहुंचकर और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

मामला भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हंसगंज स्थित सिकंदरपुर के हरिजन टोला के निवासी बबलू साह के घर मे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गया और आग इतनी भयवा था कि पूरे घर मे आग की लपटें पकड़ लिया,और घर मे किरोसिन तेल का कारोबार होता था,जिससे आग की लपटें और तेज हो गई।

आग की गुबारे आसमान में छूने लगा ,आग और काबू पाने के लिए बब्लू साह का भाई पवन साह का दोनों हाँथ झुलस समेत तीन लोग झुलस गए ,जिसके बाद पवन को इलाज के लिए मायागंज अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ो ग्रामीण और पुलिस कर्मी पहुंचकर आग और काबू के लिए मस्कत करने लगे और दो घण्टे के बाद आग पर काबू लिया है।

घर में था हजारों लीटर केरोसिन तेल

बबलू साह के घर मे बताया जा रहा है कि डीलर का काम करता रहा और घर मे करीब हजारो लीटर तेल था और आग की लपटें तेल पर लग गत जिससे आग भयवा रूप ले लिया, वही आग लगने से बबलू साह का पक्के का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त ही गया और छत जमीन पर गिर गया है।

लोगो ने बताया आग पर काबू नही पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था
वही स्थानीय मनोज तैनाती ने बताया कि घर मे बगल में आग लगी और तीन चार सिलेंडर में आग लगी और आग पूरी तरह फैल गया हम लोग बगल के है और मेरे घर के कोने वाले हिस्से में आग पकड़ लिया ,जिसके बाद हमलोग घर का समान बाहर निकाल कर नाले के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किये फिर कुछ देर बाद अग्निशमन की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया ,नही तो बड़ी हादसा और जानमाल का नुकसान होता।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *