नवगछिया। नवगछिया के यमुनियां गांव में हुई आपसी मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में रवींद्र यादव, उनके दो पुत्र सन्नी कुमार एवं लालू कुमार हैं। रविंद्र यादव की पत्नी शिवानी देवी भी घायल हो गई। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। जहां तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के मायागंज रेफर किया गया है।
Total Downloads: 354
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
नवगछिया। नवगछिया में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में रसमीला देवी, नवगछिया पुलिस लाइन के सुरेश प्रसाद सिंह और तेतरी निवासी शैलेन्द्र कुमार झा के पुत्र गौतम कुमार घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। वहीं सुरेश प्रसाद सिंह को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया है।
