बिहपुर। बिहपुर बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के सीएसपी संचालक दयालपुर निवासी सुमंत कुमार सिंह से एक लाख साठ हजार लूट मामले में संचालक के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दो अज्ञात को नामजद किया है। पुलिस मामले को दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
Total Downloads: 102
पुलिस काफी हद तक बदमाशों की पहचान के करीब पहुंच गई है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया जल्द ही लूट की घटना में शामिल बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि शनिवार की शाम सीएसपी संचालक बैग में कैश लेकर दयालपुर अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में बिजली ग्रिड व पूर्वी केबिन के बीच दो नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर एक लाख साठ हजार रुपया व मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे।

