बिहपुर: प्रखंड के औलियाबाद में रविवार की रात झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र व देवघर टाउन (झारखंड) पुलिस के एसआई संजीत कुमार ने संयुक्त छापेमारी कर देवघर में 13 नवंबर की रात बम मारकर हत्या कर देने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 102
गिरफ्तार बदमाश मुकेश चौधरी घर मौजमाबाद, नारायणपुर निवासी है। देवघर से आए दरोगा सुजीत कुमार ने बताया मुकेश चौधरी गणेश उर्फ मंगरू महंता (देवघर) की हत्या का नामजद आरोपी है। मुकेश चौधरी अपने साढ़ू के घर औलियाबाद में छिप कर रह रहा था।
पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर औलियाबाद पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देवघर पुलिस ने दो मोबाइल भी जब्त किया। उसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी मुकेश को अपने साथ देवघर ले गई।

