बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अपराध अनुसंधान विभाग में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यह भर्ती विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट के पदों पर की जाएगी. जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर होगी.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

रिक्त पद

इस आवेदन के द्वारा सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती की जानी है. जिसमें सामान्य वर्ग के 43 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 8 पद, पिछड़ा वर्ग के 10 पद, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 18 पद, अनुसूचित जाति के 18 पद और अनुसूचित जनजाति के 1 पद आरक्षित किए गए हैं.

आयु सीमा

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तो वहीं अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी. वहीं अनुसूचित जाती और जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 सालों की छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं – साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं. इसमें 60 अंक शैक्षणिक योग्यता यानी 10वीं, 12 वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के अंक देखे जाएंगे. इसके अतिरिक्त अनुभव और साक्षात्कार के 20 मार्क्स होंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *