नवगछिया : टायर फटने से एक कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस भीषण हादसे में भागलपुर के कोचिंग संचालक जीडी ज्ञानी की पत्नी भावना कुमारी (27 वर्ष) और बेटा शिवांश (4 वर्ष) की मौत हो गई।

नवगछिया के महदतपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुए हादसे में जीडी ज्ञानी, उनकी सास नंदनी मिश्रा, साली स्नेहा मिश्रा और साला अभिषेक भारद्वाज घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और टेंपो से मायागंज अस्पताल लाया गया।

सभी खगड़िया जिला के महेशखूंट के भोजुआ से एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद भागलपुर लौट रहे थे। जीडी ज्ञानी मूल रूप से लखीसराय के सूर्यगढ़ा के अरमा गांव के रहने वाले हैं। वे भागलपुर, तिलकामांझी में अचीवर्स प्वाइंट नाम से कोचिंग चलाते हैं और यहीं परिवार के साथ रहते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *